जिस काम से डरते हैं सब, वह सोनाक्षी को लगता है easy!
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की कॉमिक टाइमिंग, डांसिंग और एक्टिंग के तो सब कायल हैं। लेकिन आपको बता दें कि सोनाक्षी का कहना है कि कॉमेडी फिल्में करना उनके लिए अधिक आसान हैं और वह काफी एन्जॉय करती हैं।
कॉमेडी फिल्मों को लेकर जहां कुछ एक्टरों का मानना होता है कि लोगों को रूलाना आसान है, लेकिन हंसाना काफी मुश्किल। वहीं, सोनाक्षी इसे अपने लिए आसान मानती हैं। सोनाक्षी का मानना है कि कॉमिक रोल करना अधिक आसान है। सोनाक्षी रोने धोने वाली भूमिकाओं को कठिन मानती हैं।
गौरतलब है कि, सोनाक्षी अपनी फिल्म ‘एक्शन जैक्सन' में भी कॉमेडी करती दिखेंगी। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ‘एक्शन जैक्सन' के लिए जब एक्ट्रेस चुनने की बारी आई थी तो एक ऐसी अभिनेत्री की जरूरत पड़ी जिसकी कॉमिक टाइमिंग परफेक्ट हो। ऐसे में फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा के दिमाग में सबसे पहला नाम सोनाक्षी सिन्हा का आया।
सोनाक्षी ने प्रभुदेवा के साथ ‘राउडी राठौर' और ‘आर... राजकुमार' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन ‘एक्शन जैक्सन' में सोनाक्षी ने पहली बार कॉमिक रोल किया है। वह एक ऐसी लड़की बनी हैं जो हमेशा असामान्य परिस्थितियों में फंस जाती है और हास्यास्पद परिस्थितियां पैदा होती हैं।
फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा और हीरो अजय देवगन भी सोनाक्षी के अभिनय से बेहद खुश हैं और उनका मानना है कि कॉमिक रोल सोनाक्षी अच्छे से निभा लेती हैं। ‘एक्शन जैक्सन' 5 दिसंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












