'दबंग 3' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ज्यादा जरूर CAA पर हो रही चर्चा है- सोनाक्षी सिन्हा
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, असम, कोलकाता हर शहर में इसका प्रभाव दिख रहा है। लिहाजा, इस वक्त रिलीज फिल्मों पर भी इसका असर दिखा है। फिल्मों को दर्शक कम मिल रहे हैं। सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग 3 के कलेक्शन से इसका साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
दबंग 3 से 30 करोड़ तक की ओपनिंग और 100 करोड़ वीकेंड की उम्मीद थी। लेकिन फिल्म ने 24 करोड़ की ओपनिंग ही दी.. और वीकेंड तक फिल्म 75 करोड़ ही पहुंच पाई है। ऐसें में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि इस वक्त दबंग 3 के कलेक्शन से ज्यादा महत्वपूर्ण देश भर में सीएए को लेकर चर्चा है।

सोनाक्षी ने कहा, "हम सब जानते हैं कि पूरे देश में क्या हो रहा है। मेरा मानना है कि लोग जानते हैं कि क्या महत्वपूर्ण है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया से काफी खुश हूं। इस वक्त पूरा देश इस मुद्दे (सीएए प्रदर्शन) पर एकजुट हो गया है और यह मुद्दा फिल्म से ज्यादा महत्वपूर्ण है।"
गौरतलब है कि देश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मामला काफी गर्माया हुआ है। बॉलीवुड सितारे में इसमें बढ़ चढ़ अपने विचार सामने रख रहे हैं। अनुराग कश्यप, ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, आयुष्मान खुराना आदि कलाकारों ने ट्विट कर विरोध जताया है।


Click it and Unblock the Notifications