सोनाक्षी ने कहा 'अब सबको धो डालेंगे'
सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से रातों रात स्टार बनी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का मानना है कि इस फिल्म का अगला भाग दर्शक और भी ज्यादा पसंद करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुक्रवार को शुरू कर दी गई है। फिल्म में काम करने को लेकर सोना काफी उत्साहित हैं।
सोनाक्षी ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि, 'दबंग 2 की शूटिंग शुक्रवार से शुरू हुई। मैं इसमें 18 से शामिल होऊंगी। मैं उस जगह पर पहुंचने के लिए उत्सुक हूं, जहां से मैंने शुरुआत की थी।'
'सलमान खान, अरबाज खान और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं। अभी तक सबको नहलाया था, चलो अब सबको धो डालें।'
दबंग 2 का निर्देशन अरबाज खान कर रहे हैं। निर्देशक के तौर पर यह उनकी पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में सलमान और सोनाक्षी ही लीड रोल में होंगे। इस फिल्म के लिए अरबाज ने पहले ही कह दिया था कि दबंग 2 क्रिसमस पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications