बिकनी पहनने की हिम्मत नहीं: सोनाक्षी

दबंग से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी, अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली फिल्म राउडी राठौर में भी एक देसी गर्ल की भूमिका में ही नज़र आएंगी।
सोना ने अपने इटरव्यू में खासतौर पर कहा कि डर्टी पिक्चर में विद्दा बालन का अभिनय सराहनीय है और वो विद्दा की फैन भी हैं परन्तु उनके जैसा रोल करने की हिम्मत उनमें नहीं है। साथ ही उनकी मानना है कि जब लोगों को वो पूरे कपड़ों में पसंद हैं तो वो क्यों छोटे कपड़े पहनें।
जहाँ एक ओर दीपिका अपनी आने वाली फिल्म कॉकटेल में अपने बिकनी सीन को लेकर चर्चा में है वहीं सोनाक्षी का कहना है कि वो एक भारतीय है और उन्हें भारतीय कपड़े पहनना बहुत पसंद है, पश्चिमी कपड़े तो वो विज्ञापनों,शो और ईवेंट में पहनती ही हैं। सोनाक्षी के अनुसार वो किसी भी फिल्म को तभी करती हैं जब उन्हें लगता है कि उस फिल्म का किरदार उनपर अच्छा लगेगा।
खैर अब ये तो वक्त ही बताएगा कि सोनाक्षी की ये शर्तें उनके फिल्मी करियर को किस ऊचाई तक लेकर जाएंगी। पर हम ये आशा करते हैं कि सफलता के लिए श़ॉर्टकट को ना कहने वाली सोनाक्षी को अपने इस फैसले पर दोबारा सोचना ना पड़े।


Click it and Unblock the Notifications











