#PictureShuru: ज़ोर शोर से शुरू हुई धमाकेदार सीक्वल की शूटिंग, लेकिन अचानक रूकी
सोनाक्षी सिन्हा आजकल मलेशिया में हैप्पी फिर भाग जाएगी की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग ज़ोर शोर से शुरू हुई लेकिन अचानक ही बंद करनी पड़ गई।
दरअसल, फिल्म की टीम कुआलालांपुर में शूट कर रही हैं जहां दो दिनों से बहुत ज़्यादा बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर चुका है और हालत ये है कि फिल्म की यूनिट, शूट छोड़िए होटल से बाहर नहीं निकल पा रही है।

अगर एक और दिन ऐसा रहा तो ये शूटिंग कैंसिल हो जाएगी और पूरी टीम, वापस भारत आ जाएगी। इसके बाद ये शेड्यूल वापस पूरा करने के लिए बाद में कुआलालांपुर में एक बार फिर से पूरी टीम पहुंचेगी।
happy phirr bhag jayegi sonakshi sinha sequel shooting हैप्पी फिर भाग जाएगी सोनाक्षी सिन्हा सीक्वल शूटिंग


Click it and Unblock the Notifications