सलमान और मुझसे नाराज .. हो ही नही सकता: सोनाक्षी
साल 2010 में फिल्म दबंग सेसलमान संग पर्दे पर चमकनी वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि अरबाज खान की फिल्म के लिए ना बोलने की वजह से सलमान खान और सोनाक्षी के बीच में अनबन चल रही हैं और सलमान खान उनसे काफी नाराज चल रहे हैं।
सोनाक्षी ने कहा कि सलमान काफी मैच्योर और प्रोफेशनल इंसान हैं, मैंने अरबाज की फिल्म अपनी डेट्स की वजह से नहीं की, यह बात सलमान जानते हैं और वह मुझसे कभी नाराज हो ही नहीं सकते हैं, ऐसा कभी नहीं हो सकता है। वह बहुत अच्छे इंसान है, मैं दोबारा से सलमान संग काम करूंगी लेकिन कब यह कह नहीं सकती हूं लेकिन हमारे बीच में किसी भी बात को लेकर कोई परेशानी नहीं हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं यह बात वह भली-भांति जानते हैं।
वैसे कहा जा रहा है कि फिल्म दबंग औऱ दबंग 2 के बाद सोनाक्षी की इच्छा थी कि वह साजिद नाडियावाला निर्देशित और सलमान खान निर्मित फिल्म किक में भी सलमान संग लीड रोल करें लेकिन सलमान ने उन्हें एप्रोच करने की बजाय जैकलीन को लीड रोल में ले लिया जिसकी वजह से सोनाक्षी को गु्स्सा आ गया इसलिए उन्होंने अरबाज खान की फिल्म में काम करने से मना कर दिया औऱ सोनाक्षी और सलमान के बीच की नाराजगी जग जाहिर हो गयी। फिलहाल इस खबर पर सलमान खान की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











