करीना से सबक लिया सोनाक्षी ने, करेंगी बोल्ड सीन्स
बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अब फिल्मों में बोल्ड सीन करने के लिए हामी भर दी है। फिल्म राउडी राठौर से जुड़े सुत्रों की माने तो अक्षय कुमार और फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा ने ही सोना को बोल्ड सीन करने के लिए तैयार किया है।
इन दोनों ने सोनाक्षी को काफी समझाया कि आज के समय में दर्शकों को सब कुछ बेहद ही बोल्ड पसंद आता है। जो भी हो दमदार होना चाहिए फिर चाहे वह एक्शन, ड्रामा, रोमांस हो या फिर कॉमिक सीक्वेंस। इसलिए खुद को किसी एक ही इमेज के बंधन में बांधने का जोखिम मोल लेना सही नहीं होगा।
आपको बता दें कि अब सोनाक्षी सिन्हा को भी यह बात समझ में आ गई है। उन्होंने अपने मैनेजर से साफ कहा है कि अगर कोई उनके पास बोल्ड रोल का ऑफर लेकर आए तो उस पर भी गौर करें। पहले की तरह उन्हें मना करने की जरूरत नहीं है।
वैसे बॉलीवुड के कुछ लोगों ने सोनाक्षी के व्यवहार में आए इस बदलाव को लेकर उनका भी यह कहना है कि हां सोना में आया यह बदलाव सच है। उनके मुताबिक, सोनाक्षी का कहना है कि अगर स्क्रिप्ट दमदार रही, तो उन्हें ऐसा करने से कोई परहेज नहीं है।
ये तो रही उपरी बात लेकिन अंदर की बात यह है कि सोनाक्षी में आए इस बदलाव की सबसे बड़ी कारण हैं करीना कपूर दरअसल 'एजेंट विनोद' और 'एक मैं और एक तू' के फ्लॉप हो जाने के बाद करीना ने फिल्म हिरोईन के लिए इंटीमेट सीन करने को तैयार हो गई। करीना जैसी बड़ी हीरोइन की यह हालत देखकर ही सोनाक्षी ने यह फैसला लिया है।


Click it and Unblock the Notifications