..................... सोनाक्षी सिन्हा ने शर्मिन सहगल को किया रोस्ट, बोलीं- 'कभी डायलॉग भी याद कर लिया करो' Sonakshi Sinha roasted Heeramandi Actress Sharmin Sehgal, said- 'Remember the dialogue' - Hindi Filmibeat

सोनाक्षी सिन्हा ने शर्मिन सहगल को किया रोस्ट, बोलीं- 'कभी डायलॉग भी याद कर लिया करो'

sonakshi sinha sharmin segal

हीरामंडी की एक्ट्रेसेस इस वक्त मस्ती के मूड में हैं और एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नेटफ्लिक्स के द्वारा एक रोस्टिंग वीडियो शूट किया गया है जिसमें सारी एक्ट्रेसेस के साथ मुनव्वर फारुकी भी नजर आ रहे हैं।

ये शो पूरी तरह से रोस्ट मुशायरा था और इसमें अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला और शर्मिन सहगल का मुकाबला सोनाक्षी सिन्हा और संजीदा शेख से था। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि शर्मिन सहगल को सोनाक्षी सिन्हा रोस्ट करती हुईं नजर आईं।

गौरतलब है कि जब से हीरामंडी रिलीज हुई है कब से अपने अभिनय को लेकर शर्मिन ट्रोल हो रही हैं। संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन इस दौरान काफी कुछ देख रही हैं। शर्मिन का मजाक बनाते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि शर्मिन बिना किसी तैयारी के हीरामंडी सेट पर आई थी।

रोस्ट कर रही थीं सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा मुनव्वर फारुकी के साथ शर्मिन सहगल को रोस्ट कर रही थीं और दौरान ये सारा मामला हुआ। सोनाक्षी ने कहा, "शर्मिन हर दिन सेट जल्दी खत्म करना चाहती थीं। वह हर रात जल्दी सो जाती थी क्योंकि अगले दिन उसे स्कूल भी जाना होता था।" वह आगे कहती हैं, "शर्मिन एक दिन में जितने जेन जेड शब्द याद करती हैं, मैं चाहती हूं कि किसी दिन वह सेट पर आने से पहले अपने डायलॉग भी याद कर लें।"

वायरल हो रहा है वीडियो

अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान अदिति राव हैदरी ने भी शायरी सुनाते हुए बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी को रोस्ट किया था। हीरामंडी की बात करें तो इसको संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है और लोगों को सीरीज काफी पसंद आ रही है। मलिका जान के किरदार में मनीषा कोइराला छा गई हैं।

Read more about: sonakshi sinha sharmin segal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X