..................... बायो बबल में फिल्म शुरू और खत्म करेंगे सोनाक्षी सिन्हा - रितेश देशमुख | Sonakshi Sinha Riteish Deshmukh start to finish shoot for a horror comedy - Hindi Filmibeat

रितेश देशमुख - सोनाक्षी सिन्हा की हॉरर कॉमेडी, 40 दिनों तक बिना रूके शूटिंग और पैक अप

रितेश देशमुख और सोनाक्षी सिन्हा, रॉनी स्क्रूवाला की हॉरर कॉमेडी का हिस्सा हैं और फिल्म की शूटिंग के लिए राजस्थान में एक बायोबबल तैयार किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग 16 जुलाई से शुरू होने जा रही है और इसे एक ही शेड्यूल में पूरा किया जाएगा।

कोरोना नियमों में लगातार होते बदलाव और अनिश्चितता के चलते, फिल्म का शेड्यूल 40 दिन का रखा गया है और इसे एक साथ शूट करके खत्म किया जाएगा।

sonakshi-sinha-riteish-deshmukh-start-to-finish-shoot-for-a-horror-comedy-in-bio-bubble

फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं आदित्य सरपोद्दार जिन्होंने मराठी फिल्म मौली, क्लासमेट्स और उळ्हादल डायरेक्ट की है। ये फिल्म उनका बॉलीवुड डेब्यू होगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होने वाली थी लेकिन अब इसे आगे खिसका दिया गया है।

माना जा रहा है कि ये एक हॉरर कॉमेडी, दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स से मिलती जुलती होगी लेकिन फिर भी उससे बिल्कुल अलग होगी। ये हॉरर कॉमेडी, एक सामाजिक मुद्दे पर कूच करेगी जिसे फिलहाल गुप्त रखा जा रहा है।

डिजिटल डेब्यू में व्यस्त

डिजिटल डेब्यू में व्यस्त

गौरतलब है कि रितेश देशमुख अपने डिजिटल डेब्यू में व्यस्त हैं। वो शशांक घोष की फिल्म में व्यस्त हैं। ये फिल्म एक सोशल कॉमेडी है जो रजत अरोड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म 2022 में रिलीज़ होने वाली है। माना जा रहा है कि ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज़ होगी।

सोनाक्षी सिन्हा का भी डिजिटल रास्ता

सोनाक्षी सिन्हा का भी डिजिटल रास्ता

वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने भी डिजिटल डेब्यू की तैयारी करनी शुरू कर दी है। उनकी रोमांटिक कॉमेडी बुलबुल तरंग इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। इसके अलावा वो रीमा कागती की एक फिल्म और संजय लीला भंसाली की हीरा मंडी में भी दिखेंगी। ये दोनों ही प्रोजेक्ट डिजिटल रिलीज़ के लिए हैं।

रिलीज़ को तैयार है भुज

रिलीज़ को तैयार है भुज

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म भुज रिलीज़ के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि फिल्म 15 अगस्त को हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा अजय देवगन के साथ दिखाई देंगी। ये सोनाक्षी सिन्हा की पहली डिजिटल रिलीज़ होगी।

रितेश देशमुख का डर

रितेश देशमुख का डर

रितेश देशमुख का कॉमिक अवतार जहां दर्शकों के दिल पर राज करता है वहीं एक विलेन में विलेन की मुख्य भूमिका निभाकर वो लोगों को डरा भी चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि डर और कॉमेडी का मिश्रण वो इस फिल्म में कैसे उतारेंगे।

कॉमेडी के किंग

कॉमेडी के किंग

रितेश देशमुख कॉमेडी के किंग है। उनका पूरा करियर, शानदार कॉमिक किरदारों से भरा हुआ है। इन फिल्मों में क्या कूल हैं हम से लेकर धमाल और हे बेबी से लेकर हाउसफुल तक के किरदार शामिल हैं। रितेश को अपने इन किरदारों के लिए दर्शकों से ढेर सारा प्यार भी मिल चुका है।

कॉमेडी में हाथ तंग

कॉमेडी में हाथ तंग

वहीं सोनाक्षी सिन्हा का कॉमेडी में हाथ भले ही तंग हो लेकिन वो अपनी पिछली फिल्मों में कॉमेडी की हल्की फुल्की बौछारें छोड़ चुकी हैं। नूर, खानदानी शिफ़ाखाना और हैप्पी भाग जाएगी, तीनों में ही सोनाक्षी ने हल्की फुल्की कॉमेडी करने की कोशिश की थी लेकिन वो विफल रही हैं।

रितेश देशमुख का मिला है साथ

रितेश देशमुख का मिला है साथ

सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क में रितेश देशमुख के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। फिल्म में रितेश मेहमान कलाकार के तौर पर दिखे थे। अब दोनों पहली बार एक साथ दिखाई देने जा रहे हैं। ऐसे में देखना है कि आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्मों की खेप में ये फिल्म कितनी अलग साबित होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X