दबंग 3: सोनाक्षी सिन्हा ने खोले कई राज, इस महीने से शुरु होगी चुलबुल पांडे के साथ शूटिंग

By Salman

दबंग 3 का इंतजार सलमान खान के सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे है। बता दें कि चुलबुले पांडे के अंदाज में सलमान खान का ये अवतार शायद ही किसी को पसंद ना आया हो। सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म को लेकर कुछ जबरदस्त खुलासे किए है। उन्होने बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने के अंत तक यानि सितंबर में शुरु हो जाएगी। इसके अलावा सोनाक्षी ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार बिल्कुल नहीं बदलेगा और वो रज्जो की ही भूमिका में सलमान की पत्नी के रूप में दिखेंगी।

बता दें कि दबंग गर्ल सोनाक्षी ने ये भी कहा कि वो इस फिल्म में इसलिए हैं क्योंकि चुलबुल पांडे बिना रज्जो के एकदम अधूरा है। सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म से अपने सफर की शुरुआत की थी और काफी शानदार आगाज भी हुआ था।

salman khan, sonakshi sinha, dabangg 3, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, दबंग 3

इस फिल्म का डायलॉग थप्पड़ से डर नहीं लगता काफी ज्यादा फेमस हुआ था और आजतक सुनने को मिल जाता है। बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म काफी बेहतरीन होने वाली है..

सलमान इस समय फिल्म भारत की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी है और खबर है कि दबंग की शूटिंग इसके साथ ही शुरु कर दी जाएगी।

भारत की शूटिंग इस समय माल्टा में चल रही है और इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे है जो कि सलमान खान के साथ दो ब्लॉकबस्टर फिल्में पहले ही दे चुके है..

सुल्तान और टाइगर जिंदा है में अली अब्बास जफर ने काफी बेहतरीन निर्देशन किया है। इस फिल्म की लीड हीरोइन की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने के बाद इसमें लीड रोल में कैटरीना कैफ फाइनल की गई है।

इसके अलावा फिल्म में दिशा पटानी भी नजर आने वाली है जो कि हाल ही में बागी 2 में बेहतरीन अभिनय करते हुए दिखी थी। इस फिल्म में तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X