तो क्या ये सुपरस्टार हैं सोनाक्षी सिन्हा के बॅायफ्रेंड, 9 साल में पहली बार किया खुलासा !

सोनाक्षी सिन्हा का नाम बॅालीवुड के उन स्टार्स में शामिल हैं जो कि अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में नहीं रहते हैं। सोनाक्षी कई बार अपनी निजी जिंदगी और शादी के सवालों पर चुप्पी साधते हुए नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने 9 साल में पहली बार अपने लव लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं।

एक चैट शो के दौरान सोनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री से किसी को डेट करने के विचार पर कहा कि मेरे माता-पिता चाहते हैं कि मैं किसी सुशील लड़के को डेट करूं। वह आगे कहती हैं कि बॅालीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं है। उन्होंने आगे खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अतीत में इंडस्ट्री के एक स्टार को डेट किया था।

Sonakshi Sinha

हालांकि इसकी भनक किसी को नहीं थी। वह इस संबंध में कहती हैं कि मैंने एक स्टार को डेट किया था और दुनिया को इस बारे में पता भी नहीं। इसके बाद जब सोनाक्षी से पूछा गया कि क्या हो अगर उन्हें कभी अपने बॅायफ्रेंड के चीटिंग करने के बारे में पचा चले।

इस पर दिलचस्प जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो दूसरा दिन देखने के लिए जिंदा नहीं बचेगा। देखा जाए तो बीते 9 साल में सोनाक्षी सिन्हा का नाम शाहिद कपूर और 'लुटेरा' की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह के साथ भी जुड़ा। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि कहीं सोनाक्षी इन्हीं दोनों में से किसी एक के बारे में तो बात नहीं कर रही हैं।

शादी पर सोनाक्षी का कहना है कि जब वह किसी से शादी करना चाहेंगी तो ये खबर वह छिपा कर नहीं रखेंगी। बता दें कि इन दिनों सोनाक्षी अपनी फिल्म 'खानदानी शफाखाना' का प्रमोशन कर रही हैं। 2 अगस्त को ये फिल्म रिलीज होगी।

बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि इन दिनों ये 5 सुपरस्टार्स अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं..यहां देखिए..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X