इस एक्ट्रेस ने किया REJECT.. और अक्षय कुमार को मिली दमदार फिल्म!
बात कर रहे हैं फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार निर्माता- निर्देशक की पहली च्वॉइस नहीं थे। बल्कि इस कहानी में मेनलीड निभाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया गया था।
ईद के बाद.. 'ट्यूबलाइट' का बुरा हाल.. टिकट के दाम आधे.. कई शो कैंसिल
दरअसल, टॉयलेट एक प्रेम कथा रियल लाइफ घटनाओं पर आधारित है। यूपी की 19 वर्षीय प्रियंका भारती ने शादी के सिर्फ दो दिनों के बाद अपना ससुराल इसीलिए छोड़ दिया था क्योंकि वहां टॉयलेट नहीं था। सबने विरोध के बावजूद प्रियंका अपनी बात पर टिकी रही। और ससुराल वापस तभी कदम रखा, जब वहां टॉयलेट बन गया।

निर्माता फिल्म को महिला केंद्रीत बनाना चाहते थे.. जहां मेनलीड किरदार सोनाक्षी सिन्हा निभातीं। लेकिन सोनाक्षी ने इस कहानी को रिजेक्ट कर दिया और 'नूर' करने का मन बनाया।
लिहाजा, फिर निर्देशक ने पूरी कहानी बदलकर एक हीरो केंद्रीत बनाया और अक्षय कुमार को अप्रोच किया गया। जिसके लिए सुपरस्टार ने तुरंत ही हामी भर दी।
यहां जानें टॉयलेट एक प्रेम कथा क्यों होगी सुपरहिट-


Click it and Unblock the Notifications