Sonakshi Sinha ने Zaheer Iqbal को बगल में खड़े होने से क्यों किया मना? चौंका देगी ये हरकत!

इस वक्त मधु मेंटेना की शादी के चर्चे हैं और सितारों ने उनकी शादी के रिसेप्शन में पहुंचकर चार चांद लगा दिए हैं। कई वीडियोज लगातार वायरल हो रहे हैं लेकिन इस वीडियो बात कुछ और ही है।
दरअसल इस दौरान सितारों की महफिल में सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल भी पहुंचे थे और साथ में हुमा कुरैशी भी नजर आ रहीं थीँ। जहीर इकबाल अक्सर सोनाक्षी के साथ स्पॉट किए जाते हैं। हालांकि मीडिया के सामने पोज देते हुए कुछ ऐसा हो गया जो कि खबरों का हिस्सा है।
दरअसल हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा पोज दे रही होती हैं कि तभी जहीर इकबाल आते हैं और सोनाक्षी सिन्हा के बगल में खड़े होने लगते हैं। इतने में सोनाक्षी सिन्हा उनसे बगल में खड़े होने के लिए मना करती हैं और कहती हैं कि हुमा कुरैशी के बगल में खड़े हो जाओ जाकर।
फिर क्या था ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें इस वीडियो पर कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''जिस सोनाक्षी सिन्हा को ये नहीं पता.. कि हनुमान की संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे..उनसे आप भी उम्मीद करते हैं कि क्या कर सकते हैं, अपना धर्म का नॉलेज नहीं होता तब ऐसा ही होता है।''
एक ने लिखा, ''बॉलीवुड की अब तक की सबसे बेकार जोड़ी सोनाक्षी और जाहीर की होगी।'' एक ने लिखा, ''दोनों साथ में कितने अच्छे लगते हैं।'' एक का कहना था, ''कमाल की जोड़ी है।'' इस तरह से ढेरों कमेंट्स वायरल हो रहे हैं लेकिन किसी ने भी जवाब नहीं दिया है। जहीर इकबाल ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत नोटबुक से की थी और इस फिल्म को सलमान खान ने बनाया था। जहीर इकबाल सलमान खान के दोस्त के बेटे हैं।


Click it and Unblock the Notifications