ऐसी थी शाहरुख खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा की पहली मुलाकात- शेयर किया किस्सा
फिल्म दबंग के साथ बॉलीवुड में आईं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की तो कई बार तारीफ की है। लेकिन हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सोनाक्षी ने शाहरुख खान को बॉलीवुड का सबसे जैंटलमैंन इंसान बताया। साथ ही सोनाक्षी ने शाहरुख के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया और कहा कि वह एक बेहतरीन इंसान हैं।
किंग खान के साथ अपनी पहली मुलाकात याद करते हुए सोनाक्षी ने बताया- मैं बॉलीवुड में अब तक जिस किसी से भी मिली हूं, उनमें शाहरुख खान मुझे सबसे बेहतरीन इंसान लगे। एक्ट्रेस बनने के बाद उनसे मेरी पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी। एक सुपरस्टार होने के नाते उन्हें ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन वह फिर भी मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे कहा, 'फिल्म में मुझे आपका काम काफी पसंद आया..' इतना ही नहीं, फिर उन्होंने मुझे मेरी कार तक भी छोड़ा। वह यही मायने में एक जेंटलमैन हैं। यह ऐसी याद है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखना पसंद करूंगी।

आज तक शाहरुख और सोनाक्षी सिन्हा किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। लेकिन शाहरुख की प्रोडक्शन फिल्म 'इत्तेफ़ाक' में सोनाक्षी ने काम किया है।
फिलहाल सोनाक्षी की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' रिलीज हुई है, जिसमें वो बादशाह और वरुण शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, अगले हफ्ते फिल्म 'मिशन मंगल' में भी अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू जैसे सितारों के साथ सोनाक्षी दिखेंगी। मिशन मंगल के अलावा सलमान खान के साथ 'दबंग 3' और अजय देवगन के साथ 'भुज- प्राइड ऑफ इंडिया' में भी सोनाक्षी फाइनल हैं।


Click it and Unblock the Notifications