Sonakshi Sinha के पिता थे एक्ट्रेस की शादी से नाराज? अब खुद ही हसीना के मुंह से निकल गई सच्चाई

Sonakshi Sinha On Shatrughan Sinha: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सात साल तक डेटिंग करने के बाद 23 जून, 2024 को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड-अभिनेता ज़हीर इकबाल से मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में शादी कर ली।
कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा जहीर के साथ उनकी इंटर रिलीजन शादी से नाखुश थे। इस पर रिएक्शन देते हुए, एक्ट्रेस ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उनके रिश्ते के सात सालों में, उनके अलग-अलग धर्मों का टॉपिक कभी नहीं आया, क्योंकि वे दोनों धर्मों का सम्मान करते हैं।
सिन्हा ने कहा, "केवल बाहर से ही शोर आता है, और हमने इसे बाहर ही रखना सीख लिया है, क्योंकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम दो लोग हैं, जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं, और किसी और को इसमें कुछ नहीं कहना है। साथ ही, हम एक्टर्स भी हैं। हम हर इंसान के हैं। हम अलग-अलग धर्मों से आने वाले दर्शकों के हैं।"
शत्रुघ्न के दुखी होने की खबरों को नकारते हुए सोनाक्षी ने कहा कि उनके पिता बाहर से मजबूत दिखते हैं, लेकिन वे बहुत 'नरम' हैं। एक्ट्रेस ने कहा- "वे मेरे ठीक बगल में खड़े थे और मुझे पता था कि वे बहुत भावुक महसूस कर रहे हैं, इसलिए मैंने उन्हें पकड़ लिया और उनसे कहा, चिंता मत करो, मैं कहीं नहीं जा रही हूँ (यह कहते हुए उनकी आंखें भर आती हैं)।"
सोनाक्षी ने बताया कि उनकी मां पूनम सिन्हा की आंखों में आंसू आ गए थे, जब उन्हें एहसास हुआ कि उनकी बेटी घर से बाहर जा रही है। उन्होंने कहा, "अब हम अक्सर उनसे मिलने जाते हैं, बल्कि मैं अपनी मां से अब बहुत ज्यादा बात करती हूं; कम से कम दिन में दो बार।" सोनाक्षी और जहीर ने स्पेशल मैरिज एक्ट के प्रावधानों के तहत अपनी शादी को रजिस्टर्ड कराया है।


Click it and Unblock the Notifications