21 साल की एक्ट्रेस से 53 के सलमान खान रोमांस कर रहे हैं, दिक्कत है तो सलमान से बात कीजिए
सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म दबंग 3 इस महीने रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है। इस बार एक्शन के साथ सलमान खान अपने रोमांस को लेकर भी चर्चा में है।
सोनाक्षी सिन्हा के अलावा सलमान इस फिल्म में 21 साल की सई मांजरेकर के साथ भी इश्क फरमाते नजर आयेंगे। जिसे लेकर इन दिनों काफी खबरें सामने आ रही हैं। दबंग 3 में सलमान के पुलिस अफसर बनने का किस्सा दिखाया जाएगा। जहां पर सई की एंट्री होती है।

सलमान भी हर इवेंट में सई को अपने साथ लेकर जा रहे हैं। ऐसे में 53 साल के सलमान अब क्या 21 साल की सई को रोमांस करेंगे। इस पर सलमान की दबंग 3 एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से सवाल किया गया। सोनाक्षी ने अपने तगड़े अंदाज में इसका जवाब दिया।


Click it and Unblock the Notifications