आज भी जवां हैं 'लुटेरा' की यादें.. जैसे कल की बात हो
सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, " 'लुटेरा' को पूरे एक साल हो गए। लगता है, जैसे कल की ही बात हो, क्योंकि उसके लिए तारीफें मिलनी खत्म नहीं हुईं। आप सब के प्यार के लिए शुक्रिया।" रणवीर ने भी फिल्म की याद में ट्विटर पर लिखा, "प्यार की खूबसूरत दास्तां की यादें। मेरे दिल में हमेशा बहुमूल्य अमानत की तरह रहेंगी।"
फिल्म 'लुटेरा' की तस्वीरें...
मालूम हो कि निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की 'लुटेरा' चार जुलाई 2013 को प्रदर्शित हुई थी। पचास के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह और सोनाक्षी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म के सहनिर्माता एकता कपूर और अनुराग कश्यप भी थे। यह एक पीरयड मूवी थी जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने एक बंगाली लड़की भूमिका निभायी थी।
लंबे बाल और बार्डर वाली साड़ी में सोनाक्षी को देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया था। फिल्म में उनके को स्टार रणवीर सिंह थे, जिनकी भी काफी तारीफें हुई थीं। दार्जलिंग में फिल्मायी गई इस लवस्टोरी को समीक्षकों ने काफी सराहा था, अक्षय कुमार ने तो यह तक कहा था कि इस फिल्म के लिए सोनाक्षी को नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












