सोनाक्षी ने जड़ा रणवीर को चांटा!
हेडलाइन पढ़कर आप भी थोड़ा शॉक्ड हो गये होंगे कि आखिर ये क्या हो गया। लेकिन ऐसा हुआ और वो भी मुंबई के जूहू पीवीआर में जहां पर रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म लुटेरा के म्यूसिक लॉंच और एक नये ट्रेलर लॉंच के लिए गये थे। सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह इस इवेंट के दौरान काफी अच्छे और मजाकिया मूड में दिखे। रणवीर और सोनाक्षी के साथ लुटेरा के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी भी वहां पर मौजूद थे। इस इवेंट के दौरान लुटेरा के म्यूसिक डायरेक्टर अमित त्रिवेदी ने अपनी पूरी टीम के साथ फिल्म के गानों की बेहतरीन लाइव परफॉर्मेंस भी दी। साथ ही अमित त्रिवेदी ने कहा कि लुटेरा का म्यूसिक मेरी तरफ से पंचम दा को ट्रिब्यूट है।
लुटेरा के गाने इस वक्त टॉप गानों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। फिल्म के कई गाने अभी तक हिट हो चुके हैं और कहा जा रहा है कि लुटेरा भी म्यूसिकल हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है। लुटेरा फिल्म के म्यूसिक लॉंच के दौरान रणवीर सिंह ने सोनाक्षी के साथ मज़ाक करते हुए कहा कि वो भी गाना गाना चाहती हैं। इसपर सोनाक्षी ने लुटेरा फिल्म की म्यूसिक सीडी रणवीर के सर पर मारी और फिर गाना भी गाया।
सोनाक्षी सिन्हा ने लुटेरा फिल्म का संवार लूं गाना गाया। उनका साथ रणवीर ने भी दिया। रणवीर सिंह तो पूरे इवेंट के दौरान काफी जोश में दिखे। उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान कई बार स्टेज पर जाकर खुद भी परफॉर्म किया।
आइये जानते हैं इवेंट के दौरान और क्या-क्या हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











