सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ा, कहा- "आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में"
सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ट्विटर पर जो बहस छिड़ी है लगातार वह बढ़ती जा रही है। इस मामले में सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर से लेकर सलमान खान तक कई सितारे ट्रोल हो रहे हैं ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा ने बड़ा ऐलान किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि ट्विटर पर ज्यादा नकारात्मकता और नफरत है। इसीलिए वह अपनी जिंदगी में ये सब नहीं जोड़ना चाहती।
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर डिलीट करने से पहले एक नोट लिखा, "नेगेटविटी से खुद को दूर रखने के लिए वह सबसे पहला फैसला ट्विटर से दूर रहने का कर रही हैं। मैं अपना ट्विटर अंकाउट डिएक्टिवेट कर रही है। बया गाइज।" इस पोस्ट को सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, आग लगे बस्ती में मैं अपनी मस्ती में, बाय ट्विटर। वहीं साकीब सलीम ने भी ट्विटर छोड़ने के संकेत दिए।


Click it and Unblock the Notifications