मांग में सिंदूर भरकर सोनाक्षी सिन्हा ने मनाई ईद, जहिर इकबाल की बाहों में टूटकर किया रोमांस
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Eid Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहिर इकबाल बी टाउन का वो कपल है जिसने धर्म जाति की दीवारों को लांघकर खुद को एक दूसरे को सौंप दिया। अब ऐसे में ईद के मौके पर भला इस कपल की तस्वीरों को किसको इंतजार नहीं रहता है। ईद के मौके पर जहीर इकबाल ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा की मांग में सिंदूर हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं जिसने हिंदू-मुस्लिम एकता की एक और नई कहानी लिख दी है। सोनाक्षी सिन्हा सिंदूर चूड़ी साड़ी पहने और गहने पहने किसी देवी की तरह लग रही है और वहीं जहीर की भी नजरे उनसे नहीं हट रही हैं।
तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर पूरी तरह से एक दूसरे में खोए रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए जहीर इकबाल ने लिखा, "ईद मुबारक ईद में रोमांस डाल दिया" कपल की तस्वीरों पर सेलेब्स और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फैंस को अपने ईद सेलिब्रेशन की झलक दिखा रही हैं। ईद के मौके पर ब्लैक और वाइट कलर का एक प्यारा सा सूट पहना है। उन्होंने दुपट्टे से अपने सिर को ढका है और हाथ में फूल के साथ पोज दे रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने वीडियो में तरह-तरह के पोज दिए और कैप्शन में लिखा- "ईद मुबारक... खुशियां, दुआएं और प्यार हमेशा आपके दर पर हो"।
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को एक्टर जहीर इकबाल से शादी कर ली थी। कपल ने सात सालों की डेटिंग के बाद रजिस्टर्ड मैरिज की थी। फैंस को कपल की जोड़ी काफी पसंद आती है।


Click it and Unblock the Notifications











