क्या वाकई जहीर इकबाल के साथ प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी? प्रेग्नेंसी से जुड़े इतने लंबे पोस्ट ने काट दिया बवाल!

Sonakshi Sinha Pregnancy Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की थी। तब से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस समय कपल अपना हनीमून एंजॉय कर रहा है, इस बीच सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों का बाजार गर्म है। दरअसल, हनीमून पर जाने से पहले सोनाक्षी और जहीर को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। जबकि लोगों ने कहा था कि वे दोनों शत्रुघ्न सिन्हा को देखने के लिए वहां गए थे। अब, एक सोर्स ने कपल की प्रेग्नेंसी की अटकलों पर बात की है।
बीते दिनों सोनाक्षी को अस्पताल जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाए कि शायद वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, बाद में यह स्पष्ट किया गया कि सोनाक्षी अपने बीमार पिता शत्रुघ्न सिन्हा को देखने के लिए हॉस्पिटल गई थीं। अब, 'Reddit' पर एक नोट में कुछ और ही कहा गया है। दरअसल, एक यूजर ने दावा किया कि सोनाक्षी सिन्हा अपने पति ज़हीर इकबाल के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। पोस्ट में कहा गया है कि उनके एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की है।
'Redditor' ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "हां, वह कोलिलाबेन अस्पताल में अपने पिता से मिलने गई थीं, लेकिन मेरे दो आंतरिक बॉलीवुड सूत्रों ने पुष्टि की है कि वह निश्चित रूप से गर्भवती हैं। इसलिए, शादी को चुपके से पूरा किया गया (हालांकि, वह इंटीमेट वेडिंग ही चाहती थीं)। यह उनके पिता के स्वास्थ्य के कारण भी था। कपल को और शक्ति मिले। यह उनका जीवन और उनके नियम हैं। मैंने जो सुना है, मैं उसे साझा कर रहा हूं।"
जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, वैसे ही नेटिजंस ने कपल को बधाई देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "अगर सच है, तो कपल को बधाई।" एक अन्य ने लिखा, "हे भगवान... प्रेग्नेंसी का ख्याल मेरे दिमाग में कभी नहीं आया... मुझे हमेशा लगता था कि वह एक सिंपल वेडिंग चाहती थीं... वैसे भी, अगर खबर सच है, तो भगवान इस कपल और उनके बच्चे को आशीर्वाद दें।" देखें कमेंट्स।


Click it and Unblock the Notifications

