..................... Sonakshi Sinha prank on Akshay Kumar During Mission Mangal Promotions - Hindi Filmibeat

VIDEO मिशन मंगल के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी ने अक्षय को दिया कुर्सी से धक्का

सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय कुमार,तापसी पन्नू की मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का प्रमोशन जोरों से किया जा रहा है। जहां पर अक्षय अपनी फीमेल कास्ट के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी एक प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने ऐसा कुछ किया कि अक्षय कुमार के होश उड़ गए।

हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय की कास्ट के साथ मस्ती देखने को मिली। वैसे अक्षय को हर कोई प्रैंक मास्टर कहता है लेकिन इस बार सोनाक्षी ने बाजी मार ली। फिल्म की स्टार कास्ट इंटरव्यू देने पहुंची थी,इस दौरान अक्षय,सोनाक्षी,तापसी और विद्या बालन वीडियो में नजर आ रहे हैं।

Sonakshi Sinha, Akshay Kumar

ये सभी एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं। सोनाक्षी के बगल में अक्षय कुमार बैठे हैं। इस बीच सोनाक्षी ने अक्षय की कुर्सी को धक्का दे दिया।इसका एक वीडियो सामने आया है। बैलेंस बिगड़ने के कारण अक्षय जमीन पर गिर पड़े।

इसके बाद तापसी कहती हैं कि अक्षय ने सोनाक्षी को ऐसा करने के लिए कहा होगा। ताकि सामने बैठे पत्रकार को डराया जा सके। इस पर सोनाक्षी कहती हैं कि अक्षय उन्हें इरिटेट करेंगे तो वो ऐसा ही करेंगी। बाद में सभी लोग खूब ठहाका मारकर हंसने लगते हैं। चलिए आपको ये मजेदार वीडियो दिखाते हैं...

वैसे अक्षय कुमार अक्सर अपने सेट पर सबसे मस्ती बाज कलाकार माने जाते हैं..यहां देखिए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X