'हम एक दूसरे को पाकर..' शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट की रोमांटिक तस्वीरें, बेहद खुश दिखीं अभिनेत्री!

सोनाक्षी सिन्हा अब जहीर इकबाल के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करके वायरल हो रही हैं। उनके फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को अब भी उनसे गिला है। एक्ट्रेस ने अपने रिसेप्शन के दौरान की कुछ रोमांटिक तस्वीरें खुद ही साझा की हैं।
इस दौरान वो जहीर इकबाल के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं। तस्वीरों की बात करें तो किसी में वो जहीर को किस करतीं हुईं तो किसी में साथ खड़े होकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
लाल जोड़े में कहर ढाती सोनाक्षी सिन्हा ने इस पोस्ट के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। सोनाक्षी सिन्हा लिखती है, ''क्या दिन है.. हमारे सभी दोस्तों, परिवारों और टीमों का प्यार, हँसी, एकजुटता, उत्साह, गर्मजोशी, सपोर्ट... ऐसा लगा जैसे प्यार में डूबे दो लोगों को वही देने के लिए ब्रह्मांड एक साथ आ गया जिसकी उन्होंने हमेशा आशा की थी।
कामना की और दिल के लिए प्रार्थना की। यदि यह दैवीय हस्तक्षेप नहीं है... हम नहीं जानते कि क्या है। हम दोनों वास्तव में एक-दूसरे को पाकर धन्य हैं और हमें हमारी रक्षा करना बहुत पसंद है।''
इसके बाद लोग सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं। फैंस और एक्ट्रेस के करीबी प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैँ। जहीर इकबाल और सोनाक्षी 23 जून को हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।
सोनाक्षी की शादी से पहले मीडिया में कई तरह की खबरे आ रही थी कि उनकी शादी से उनके परिवार के बीच मनमुटाव चल रहा है। उनकी मां और भाई ने उन्हें सोशल मीडिया से अनफॉलो तक कर दिया है।
लेकिन इन सब खबरों पर ब्रेक लगाते हुए सोनाक्षी की शादी में उनका पूरा परिवार उनके साथ दिखा। एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा हर पल अपनी लाडली सोनाक्षी के साथ खड़े दिखे। तो वहीं मां पूनम ने भी बेटी की शादी में बढ़कर-चढ़कर हिस्सा लिया। फिलहाल आप देखिए ये रोमांटिक तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications