माइनस 14 डिग्री में सोनाक्षी सिन्हा ने बाथटब से पोस्ट की तस्वीर, दबंग गर्ल की ये हरकत देख हैरान हैं लोग!

सोनाक्षी सिन्हा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं और फैंस इनपर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री इस दौरान फ़िनलैंड में अपने हॉलीडे को एंजॉय कर रही हैं। सोनाक्षी ने इस दौरान काफी कुछ नया महसूस किया है और उन्होने इन लम्हों की कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए साझा किया है। एक्ट्रेस को बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। दूसकी तस्वीर में वह एक स्नोमैन के साथ नजर आ रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने इस दौरान माइनस तापमान में बाथटब का आनंद लिया जिसको देखकर फैंस दंग रह गए हैं। अभिनेत्री ने इस तस्वीर के साथ लिखा,
"पहली बार बर्फ़ महसूस करना कितना अवास्तविक अनुभव है... मेरे ऑरोरा केबिन के अंदर से सितारों को देखना, विशाल सफ़ेद विस्तार में कर्कश स्लेजिंग करना, उत्तरी रोशनी का पीछा करना और कहीं नहीं बीच में अलाव जलाना, मार्शमेलो को भूनना, हॉट चॉकलेट पीना ओह और खुद को -14 डिग्री पर फ्रीज कर सिर्फ हॉट टब में जाने के लिए...सारिसेल्का यू हेव माई हार्ट।"
उनका पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और फैंस दबंग गर्ल के इस पोस्ट पर खुद को कमेंट्स करने से नहीं रोक पा रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है और अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं।
अभिनेत्री काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि उनको दबंग 4 में देखा जाएगी जिसको लेकर तैयारी चल रही है। इस बार फिर से सलमान खान के साथ ये रज्जो के किरदार में होंगी। हालांकि फिल्म को लेकर अभी किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











