'बुलेट राजा' में हिरोईन बनी सोनाक्षी करेंगी 'झुमुर'
आने वाली फिल्म 'बुलेट राजा' के गाने इन दिनों म्यूजिक चैनलों पर धूम मचा रहे हैं। फिल्म में पहली बार सोनाक्षी और सैफ की जोड़ी नजर आ रही है, हालांकि इस बेमेल जोड़ी से फिल्मी समीक्षकों को कोई उम्मीद नहीं है लेकिन फिर भी फिल्म के तमंचे वाले गाने ... में दोनो काफी सुंदर लग रहे हैं।
अपने किरदारों के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि मैं फिल्म में एक संघर्ष करने वाली अभिनेत्री के किरदार में हूं, मैं एक बंगाली लड़की का रोल निभा रही हूं, इससे पहले आयी फिल्म 'वंस अपॉन इन मुंबई दोबारा में'... मैं एक हिरोईन के रोल में थीं तो वहीं फिल्म 'लुटेरा' में एक बंगाली लड़की के किरदार में थीं।
हालांकि 'बुलेट राजा' में मेरा किरदार मार्डन लड़की का है जिसे कि यूपी के गैंगस्टर से प्यार हो जाता है। अपनी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित सोनाक्षी इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
सोनाक्षी ने कहा कि वह बंगाली कल्चर से प्रेम करती हैं, उन्हें यह किरदार निभाकर खुशी हो रही है, सोनाक्षी ने कहा कि यह रोल इतना प्यारा है कि किसी को भी इस किरदार से प्यार हो जाये।
कहा जा रहा है कि फिल्म में सोनाक्षी ने बंगाली लोक नृत्य 'झुमुर' पर प्रस्तुति भी दी है। फिल्म में सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, जिमी शेरगिल, विद्युत जामवाल और चंकी पांडे लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक है। पोस्टर पर सोनाक्षी-सैफ बने हैं और लिखा है कि औरतों की रिसपेक्ट करते हैं। फिल्म 29 नवंबर को प्रदर्शित होगी।
आगे की खबर स्लाइडो में.


Click it and Unblock the Notifications











