सेक्स क्लीनिक चला रही हैं सोनाक्षी सिन्हा और किसी को भनक तक नहीं लगी, जानिए अगली फिल्म की डीटेल्स
बॉलीवुड में धीरे धीरे माहौल बदल रहा है और अब इस बदले माहौल में एक और मुद्दा उठाने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा। सोनाक्षी सिन्हा अपनी अगली फिल्म में एक छोटे शहर में सेक्स क्लीनिक चलाने वाली एक डॉक्टर की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म का नाम है खानदानी शफाखाना। फिल्म की काफी शूटिंग हो चुकी है। हालांकि फिल्म के बारे में काफी डीटेल्स, पीपिंगमून डॉट कॉम ने अपनी एक रिपोर्ट में सांझा की है।

फिल्म में सोनाक्षी एक पंजाबी लड़की की भूमिका में दिखाई देंगी जो होशियारपुर जैसे शहर में अपने काम, परिवार और सपनों के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही है। छोटे शहरों में जहां सेक्स जैसे शब्द बोले भी नहीं जाते वहां, एक लड़की का सेक्स क्लीनिक चलाना कितना बड़ा मुद्दा है, यही फिल्म का विषय है।
इस क्लीनक में उनके सीनियर डॉक्टर की भूमिका में दिखेंगे अन्नू कपूर जिन्होंने विक्की डोनर में एक स्पर्म डोनेशन क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं शिल्पी दासगुप्ता। शिल्पी, सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर युवराज में सुभाष घई को असिस्ट कर चुकी हैं।
इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपना फिल्म डेब्यू करने जा रहे हैं रैपर बादशाह। माना जा रहा है कि फिल्म की आधी शूटिंग खत्म भी हो चुकी है। फिल्म में सोनाक्षी, बादशाह और अन्नू कपूर के अलावा, वरूण शर्मा भी दिखाई देंगे। वरूण फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के भाई की भूमिका में होंगे।
फिल्म को लिखा है गौतम मेहरा ने और इसे प्रोड्यूस कर रही है भूषण कुमार की कंपनी टीसीरीज़। फिल्म की शूटिंग मार्च में खत्म हो जाएगी और फिल्म, इस साल के अंत तक रिलीज़ होगी। आपको याद दिलाते हैं, बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही बोल्ड महिला किरदार -


Click it and Unblock the Notifications













