मैं जूनियर चुलबुल पांडे की मम्मी बनूंगीः सोनाक्षी सिन्हा

आपको बता दें की सोनाक्षी मार्च से इस फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं। खबर आ रही थी कि इस फिल्म की कहानी को रज्जो रानी और चुलबुल पांडे के साथ आगे बढ़ाई जा सकती है या फिर इसे फ्लैश बैक में ले जाया जा सकता है। लेकिन अब यह बात साफ हो चुकी है कि यह कहानी रज्जो रानी और सलमान के साथ आगे बढ़ाई जा रही है।
इस बारे में सोनाक्षी का कहना है कि मैं कुछ ज्यादा तो नहीं कह सकती इस फिल्म के बारे में लेकिन हां यह बात जानती हूं कि हमारी फिल्म क्रिसमस तक पूरी हो जाएगी। मुझे अपने किरदार के बारे में थोड़ा बहुत पता है क्योंकि मुझे बताया गया है कि फिल्म के कुछ सीन्स में मुझे एक प्रेगनेंट लेडी का भी रोल करना है।
यानि यह तो साफ है कि मैं फिल्म में जूनीयर चुलबुल पांडे की ही मम्मी बनूंगी जो सलमान खान की तरह पहले से ही हैंडसम होगा। सुनने में यह भी आया कि सोनाक्षी ने दबंग 2 के लिए रेस 2 को छोड़ दिया। खैर सोनाक्षी काफी समझ दार हैं वो रेस में काम करके दबंग सलमान से पंगा नहीं लेना चाहती क्योंकि हर कोई जानता है कि सलमान ही सोनाक्षी के गॉडफादर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











