सोनाक्षी ही बनेगीं दाऊद की माशूका, लेगीं मंदाकिनी की जगह

खबर आ रही है कि टीवी जगत की महारानी एकता कपूर पिछले साल की हिट फिल्म वन्स अपॉन एक टाईम का सीक्वेल बनाने जा रही है। इस बार उनकी फिल्म अन्डरवर्लड के डॉन दाऊद की प्रेम कहानी को पर्दे पर उतारेगी।
इस फिल्म के लिए उन्होंने अक्षय कुमार को चुना था लेकिन दाऊद की प्रेमिका कौन बनेगी इस बारे में कुछ भी फाइनल नहीं हो पा रहा था लेकिन अब खबर आ गई है कि मस्त-मस्त नैनों वाली सोनाक्षी ही दाऊद की प्रेमिका बनेगी। इस रोल के लिए काफी लोगों के नाम पर विचार किया गया लेकिन रोल सोनाक्षी के ही झोली में आया।
फिल्म से जुड़े लोगों ने इस बारे में कहा कि सोनाक्षी का चेहरा दाऊद की रीलय लाईफ प्रेमिका मंदाकिनी से काफी मिलता-जुलता है और उनके चेहरे में ताजगी भी है जिसके चलते उन्हें इस फिल्म के लिए चुना गया है। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लुथारिया करेगें।
गौरतलब है कि फिल्म राम तेरी गंगा मैली से बॉलीवुड में सनसनी फैलाने वाली सेक्सी अभिनेत्री मंदाकिनी का अंडरवर्ल्ड दाऊद से प्रेम संबध था। खबर ये भी आयी थी कि दाऊद से वो शादी करना चाहती थी लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पाया। दाऊद के ही कारण मंदाकिनी ने फिल्म जगत छोड़ा था।
;

Click it and Unblock the Notifications











