..................... Sonakshi Sinha performs pooja with mother Poonam and father shatrughan at house Ramayana - Hindi Filmibeat

मुसलिम खानदान में विदा करने से पहले 'रामायण' में सोनाक्षी के लिए रखी गई ये पूजा, इस अंदाज में दिखी दुल्हन

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha First Photos: सोनाक्षी सिन्हा जो कि पिछले दिनों हीरामंडी को लेकर छाई हुई थी वो फिलहाल अपनी शादी को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी सिन्हा ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की पत्नी बनने वाली हैं। दोनों एक-दूसरे को पिछले 7 सालों से डेट कर रहे हैं। साथ में फिल्म डबल एक्सएल में भी काम किया। अब दोनों ने साथ में जिंदगी बिताने का फैसला किया है। दोनों कोर्ट मैरिज करने वाले हैं।

21 जून से ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की रस्में शुरू हो गई थीं। शुक्रवार को होने वाली दुल्हन की मेहंदी थी और अब उनके घर पर पूजा रखी गई है। सोनाक्षी के घर रामायण में शादी से एक दिन पहले पूजा रखी गई।

सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायणा से एक वीडियो सामने आया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि उनके घर पर पूजा हो रही है। सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम पाठ करती दिख रही हैं। वीडियो देख यूजर्स कह रहे हैं कि मां के बगल में होने वाली दुल्हन भी बैठी हैं, जिनकी हल्की से झलक कैमरे में कैद हुई।

रामायणा के घर के बाहर से एक और वीडियो सामने आया है जिसमें होने वाली दुल्हन के वेडिंग आउटफिट की झलक देखी गई। क्लिप में देखा जा सकता है कि गाड़ी से शादी के लिए कई सारे आउटफिट निकाले गये। एक आउटफिट पीच कलर का है, एक बेज कलर की शेरवानी है और एक स्काई ब्लू कलर का भी आउटफिट है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की कोर्ट मैरिज के बाद 23 जून को वेडिंग रिसेप्शन होगा, जो मुंबई के बास्टियन में होस्ट किया जाएगा। खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने इसका खुलासा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X