अजय की दोस्ती के खातिर सोनाक्षी ने किया आयटम नंबर
इन दिनों साजिद खान की आने वाली फिल्म हिम्मतवाला के चर्चे जोरों पर हैं। फिल्म एक तो रीमेक हैं ऊपर से इस फिल्म में कई ऐसी बाते हैं जो कि पुरानी हिम्मतवाला से काफी अलग है।
पुरानी फिल्म में अभिनेता जितेन्द्र थे, जो कि डांसिग स्टार थे जबकि इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन है जो कि एक्शन किंग हैं। फिल्म में पहली बार सोनाक्षी सिन्हा आयटम नंबर करने जा रही हैं वो भी परबीन बॉबी के अंदाज में।
सोचने वाली बात यह है कि आखिर सोनाक्षी ने साजिद खान की फिल्म के लिए आयटम नंबर क्यों किया? तो इसके पीछे कहा जा रहा है कि फिल्म अजय देवगन की है जिनके साथ सोनाक्षी ने सन ऑफ सरदार नाम की हिट फिल्म दी है।
वैसे सोनाक्षी भी इस आयटम नंबर की वजह से अपनी इमेज को बदलना चाहती हैं देखते हैं अपनी दोस्ती के लिए सोनाक्षी का उठाया गया यह कदम कितना सही साबित होता हैं?
मालूम हो कि हिम्मतवाला में अजय देवगन और तमन्ना लीड रोल में हैं। फिल्म अस्सी के दशक की हिट फिल्म की रीमेक है। अस्सी के दशक में इस फिल्म के हीरो-हिरोईन जितेन्द्र और श्रीदेवी थे। साजिद की हिम्मतवाला 29 मार्च को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications
