'हिम्मतवाला' में सोनाक्षी का ओल्ड डिस्को लुक
लेडी दबंग सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों नये-नये प्रयोग कर रही हैं जिसका ताजा उदाहरण है फिल्म 'हिम्मतवाला' में उनका डिस्को डांस। जिसे बड़ी प्रमुखता से आजकल टीवी प्रोमो पर दिखाया भी जा रहा है। सोनाक्षी सिन्हा का यह डांस अस्सी के दशक के गानों की याद दिलाता है। इस गाने से आपको परबीन बॉबी और चालबाज फिल्म की श्रीदेवी याद आयेंगी।फिल्म के गाने में सोनाक्षी काफी सुंदर लग रही है। गाने के बोल हैं 'थैंक गॉड इट्स फ्राइडे'।
इस गाने को कोरियोग्राफ किया है डांस डायरेक्टर चिन्नी प्रकाश ने। इस डिस्को डांस से शायद सोनाक्षी यह साबित करने में जुटी है कि वो भी स्कर्ट और टाईट जींस वाली अबिनेत्री हैं ना कि केवल लहंगे और साड़ी वाली।
क्योंकि साल 2010 की फिल्म दंबग से सोनाक्षी ने बॉलीवुड में कदम रखा है तब से ही सोनाक्षी मैडम ने लंहगे, सूट वाले ही रोल किये हैं।ऊपर से वो और उनके परिवार वाले पहले ही कह चुके हैं कि वो आयटम नंबर नहीं करेंगी ऐसे में सोनाक्षी को अपने आप को हॉट दिखाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है कहीं उनके ऊपर ग्रामीण और देहाती अभिनेत्री का ठप्पा ना लग जाये इसलिए उन्होंने शायद उन्होंने डिस्को डांसर बनने की सोची है।
गौरतलब है कि हिम्मतवाला में अजय देवगन और तमन्ना लीड रोल में हैं।फिल्म अस्सी के दशक की हिट फिल्म की रीमेक है। अस्सी के दशक में इस फिल्म के हीरो-हिरोईन जितेन्द्र और श्रीदेवी थे। साजिद की हिम्मतवाला 29 मार्च को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications
