Pics: बदनाम मुन्नी, करीना या सोनाक्षी कौन है ज्यादा हॉट
सलमान खान की हर एक फिल्म कुछ ना कुछ नया तड़का लिये होती है। 2010 में रिलीज हुई सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग में जहां सिर्फ बदनाम मुन्नी यानी मलाइका अरोड़ा खान ने बवाल मचाया था वहीं इस साल के अंत में रिलीज होने वाले इसी के सीक्वल यानी 'दबंग 2' में एक नहीं बल्कि तीन तीन बवाल हैं। पहली तो हैं सोनाक्षी सिन्हा जो कि फिल्म की मेन हिरोइन हैं, दूसरी बवाल हैं हाल ही में मिस कपूर से खान हुईं करीना कपूर और तीसरा बवाल हैं मलाइका अरोड़ा खान।
'दबंग 2' में एक बार फिर से सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की हिट जोड़ी रिपीट हो रही है। साथ फिल्म में करीना कपूर का बहुत ही सेक्सी और हॉट डांस नंबर फेविकॉल फिल्माया गया है। फिल्म में पिछले साल की बदनाम मुन्नी यानी मलाइका भी नज़र आएंगी। और अब खबर ये भी है कि सोनाक्षी सिन्हा भी 'दबंग 2' में कुछ हटकर डांस करने वाली हैं।
खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा 'दबंग 2' में कथकली डास परफॉर्म करने वाली हैं और ये डांस बहुत ही बेहतरीन तरीके से सोना ने परफॉर्म किया है। सोनाक्षी ने इस डांस के लिए एक कथकली डांसर से कुछ डांसिग स्टेप्स सीखे हैं। जिस गाने पर सोनाक्षी ने डांस किया है उसके बोल हैं 'दगाबज़ रे'। यूं तो कहा जाता है कि सोनाक्षी का वजन कुछ ज्यादा है लेकिन अपने इस डांस के जरिये उन्होंने जीरो साइज फिगर की मल्लिका करीना और सेक्सी मलाइका को काफी अच्छी तरह टक्कर देने की कोशिश की है। तो आइये आपको दिखाते हैं 'दबंग 2' की इन तीनों बवाल अदाकाराओं की कुछ तस्वीरें और आप डिसाइट कीजिये कौन है सबसे हॉट।


Click it and Unblock the Notifications