..................... Sonakshi Sinha, Once Upon a Time in Mumbai-2, Akshay Kumar, सोनाक्षी सिन्हा, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई 2, अक्षय कुमार - Hindi Filmibeat

गैंगस्टर की गर्लफ्रैंड बनेंगी सोनाक्षी

Sonakshi Sinha
दबंग में पुलिस ऑफिसर चुलबुल पांडे की पत्नी और राउडी राठौर में एक ठग की गर्लफ्रैंड का रोल निभाने के बाद अब वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई के सीक्वल में सोनाक्षी सिन्हा एक गैंगस्टर की गर्लफ्रैंड की भूमिका निभाएंगी। और ये गैंगस्टर कोई और नहीं बल्कि राउडी राठौर से अपनी एक्शन इमेज में वापस आ चुके अक्षय कुमार होंगे।

लगातार दो सुपर हिट फिल्में दे चुकी सोनाक्षी इस फिल्म के लिए कोई कसर नहीं छोडना चाहती। इसलिए वो उस समय की कुछ फिल्में देखकर अपने रोल के लिए खुद को और तैयार करना चाहती हैं।

अगले कुछ महीनों में शूटिंग शुरू करने जा रही सोनाक्षी ने कहा "अपने होमवर्क के लिए मुझे उस समय की ढ़ेर सारी फिल्में देखनी होंगी ताकि मैं उस युग के फैशन, स्वभाव आदि को समझ सकूं।"

वन्स अपॉन 'ए टाइम इन मुम्बई 2' की कहानी 80 के दशक की है जब मुम्बई अंडरवर्ल्‍ड, बॉलिवुड से बहुत ज्यादा जुड़ रहा था खासतौर पर महिलाओं से। उस समय किसी एक्ट्रेस का नाम किसी गैंगस्टर के साथ जुड़ना बहुत आम बात थी। ऐसा कहा जा रहा है कि सोनाक्षी का किरदार एक समय दाउद इब्राहिम की गर्लफ्रैंड रह चुकी एक्ट्रेस मंदाकिनी पर आधारित है। पर सोनाक्षी ने इस बात से साफ इंकार किया है।

सोनाक्षी ने निर्देशक मिलान लुथिरिया के बारे में कहा " मुझे विश्वास है कि मैं मिलान लुथिरिया जैसे अच्छे निर्देशक के साथ काम कर रही हूं, और साथ ही मुझे विश्वास है कि ये मेरे लिए एक बहुत बड़ा अनुभव होगा। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X