माइकल जैक्‍सन की तरह थिरकेंगी सोनाक्षी सिन्‍हा

By Ajay Mohan

मुंबई। आपकी चहेती अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा जल्‍द ही माइकल जैक्‍सन की तरह थिरकती नजर आयेंगी। क्‍योंकि उन्‍होंने सीखा है मून वॉक। मून वॉक डांस की एक शैली है, जिसमें माइकल काफी माहिर थे। सोनाक्षी यह डांस फॉर्म पेश करेंगी आने वाली फिल्‍म हिम्‍मतावाला में।

फिल्म 'ओएमजी! ओह माय गॉड' के आइटम गीत 'गो गो गोविंदा' के लिए प्रभुदेवा से कदमताल करने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने अब फिल्म 'हिम्मतवाला' में एक विशेष गाने के लिए साजिद खान से माइकल जैक्सन की मशहूर नृत्य शैली 'मूनवॉक' सीखी है। इस फिल्म के एक डिस्को गाने 'थैंक गॉड इट्स फ्राइडे' में सोनाक्षी मूनवॉक करते हुए जैजी लुक में दिखाई देंगी।

खास बात यह है कि कोरियोग्राफर फराह खान के भाई साजिद खान, सोनाक्षी को मूनवॉक सिखाने के लिए खुद डांस फ्लोर पर चले आए। इससे यह भी साबित हो गया कि खुद साजिद खान भी एक अच्‍छे डांसर हैं। लोगों ने बताया कि "वास्तव में साजिद खुद बेहतरीन डांसर हैं तथा अपने छात्र जीवन में उन्होंने अनेक डांस प्रतियोगिताओं में मूनवॉक का प्रदर्शन किया है।"

श्रीदेवी तथा जीतेंद्र की 1983 में सुपरहिट फिल्म के इस रीमेक में अजय देवगन तथा तमन्ना मुख्य किरदार निभा रहे हैं। सोनाक्षी इसमें आइटम नंबर कर रही हैं। यूटीव प्रोडक्शंस तथा पूजा एंटरटेनमेंट की यह प्रस्तुत रॉनी स्क्रूवाला एवं वाशु भगनानी के सहनिर्माण में बनी यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X