शत्रुघ्न सिन्हा ने छोड़ा BJP का साथ तो बोलीं सोनाक्षी- 'बहुत पहले ही छोड़ देना चाहिए था, देर कर दी'
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय फिल्म कलंक को लेकर बिजी हैं और इस समय उन्होने एक ऐसा बयान दिया है जो कि लगातार वायरल हो रही है। बता दें कि उनके पिता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति का एक बड़ा हिस्सा हैं और काफी समय के बाद उन्होने बीजेपी को छोड़ इस बार कॉंग्रेस से हांथ मिला लिया है। इस बारे में सोनाक्षी सिन्हा से जब पूछा गया तो उन्होने ऐसा जवाब दिया कि आप भी चौंक जाएंगे।
शत्रुघ्न के इस फैसले से उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा काफी संतुष्ट नजर आ रही हैं। पिता के बीजेपी छोड़ने के फैसले पर अपना समर्थन जताते हुए उन्होंने कहा- 'ये उन्हें बहुत पहले कर देना चाहिए था।

मुझे लगता है अगर आप किसी चीज से खुश नहीं हैं तो आपको अपनी जिंदगी में बदलाव लाना चाहिए और उन्होंने भी वही किया।' गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा इस बात कॉंग्रेस से चुनाव लड़ने जा रहें हैं और ये भी तय है कि बीजीपे को शत्रु के जाने के बाद बड़ा झटका लगा है।
काफी समय से शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी को लेकर बगावत पर उतर आए थे और उन्होने अपनी ही पार्टी की गलत नीतियों का पुरजोर तरीके से विरोध किया था।


Click it and Unblock the Notifications