सलमान खान की दबंग 3 को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का बड़ा खुलासा- जल्द शूटिंग शुरु!
सलमान खान की दबंग 3 को लेकर पिछले कुछ समये में काफी चर्चा हो चुकी है। लेकिन बता दें, अब फिल्म फाइनली शुरु होने वाली है और इसका खुलासा फिल्म की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि दबंग 3 के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए घर वापसी जैसा होगा।
दबंग में रज्जो का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, मैंने दबंग से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और अब दबंग 3 भी बनने जा रही है। दबंग और दबंग 2 की रिलीज के बाद हमने बहुत बड़ा समय लिया है लेकिन अब हम बहुत जल्द दबंग 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। इसीलिए मैं बेहद एक्साइटेड हूं।

बता दें, साल 2010 में आई फिल्म दबंग सुपरहिट रही थी। अभिनय काश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था। खासकर सलमान खान का चुलबुल पांडे बेहद पॉपुलर रहा था। जिसके बाद इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया गया। 2012 में आई दबंग 2 भी सुपरहिट रही थी। वहीं, अब दबंग 3 की तैयारी शुरु हो चुकी है।
यहां जानें, अब तक दबंग 3 से क्या क्या बातें सामने आई हैं-


Click it and Unblock the Notifications