Sonakshi Sinha ने अपनी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं तो चाहती हूं मैं अपनी शादी में खूब डांस करूं और...'

Sonakshi Sinha Wedding Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों काफी खबरों में हैं। उन्हें लेकर खबर आ रही है कि वो इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अब हर कोई जानना चाहता है कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है। अब इसे लेकर खुद एक्ट्रेस ने खुलासा किया है।
सोनाक्षी सिन्हा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं- 'मैं तो चाहती हूं कि में बहुत डांस करूं अपनी शादी में' जब उनसे शादी से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'होएगी बाबा जरूर होएगी, चिंता मत करिए हो जाएगी।' जब एक्ट्रेस से पूछा उनकी शादी कब होगी? तो उन्होंने कहा- 'जब होगी तो आपको पता चल जाएगा।'
सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। बता दें कि जहीर उनके साथ फिल्म डबल एक्स एल में नजर आए थे। माना जा रहा है कि दोनों तब से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरें यह हैं कि दोनों 23 जून को शादी करेंगे।
सोनाक्षी और जहीर ने अभी तक इन दावों पर कोई कमेंट नहीं किया है, लेकिन एक्टर से नेता बने शत्रुघ्न ने शादी की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शत्रुघ्न ने कहा कि सोनाक्षी ने उन्हें कुछ नहीं बताया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आजकल बच्चे शादी करने के लिए परमिशन नहीं मांगते हैं। इसके बजाय, वे अपने फैसले के बारे में पेरेंट्स को बता देते हैं। उन्होंने कहा, "मैं अभी दिल्ली में हूं चुनाव नतीजों के बाद, मैं यहां आया। मैंने अपनी बेटी की प्लानिंग के बारे में किसी से बात नहीं की है। तो आपका सवाल है कि क्या वह शादी कर रही है? इसका जवाब यह है कि उसने मुझे इसके बारे में कुछ नहीं बताया है।"
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपने शो 'हीरमंडी: द डायमंड बाजार' की सफलता का आनंद ले रहीं हैं। अभिनेत्री को संजय लीला भंसाली की सीरीज में 'फरीदन' के चित्रण के लिए काफी तारीफें मिली हैं। बता दें कि निर्माताओं ने पहले ही दूसरे सीज़न के लिए शो की घोषणा कर दी है। इसके अलावा सोनाक्षी के पास आदित्य सरपोतदार की ककुड़ा, रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित एक हॉरर-कॉमेडी शामिल है, जिसमें साकिब सलीम और रितेश देशमुख महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। साथ ही उनके पास निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस भी पाइपलाइन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications