सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के कुछ ही महीनों में खोली जहीर इकबाल के परिवार की पोल, बोलीं- मेरे सास-ससुर मेरे साथ..

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha On Her Relationship With Zaheer Iqbal Parents: सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून साल 2024 में जहीर इकबाल के साथ में शादी कर ली थी। हालांकि दोनों की शादी पर काफी बवाल भी हुआ था क्योंकि दोनों ही अलग-अलग धर्म से आते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सोनाक्षी और जहीर ने किसी की भी परवाह किए बिना अपने रिश्ते को जिया। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सास-ससुर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है।

दरअसल, आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के लाइफ के दौरान जब उनसे उनके एक फैन ने सवाल किया था कि उनको अपने घर और ससुराल के बीच में क्या फर्क लगता है? तब सोनाक्षी ने कहा था कि उनके मायके में उनका बेटी की तरह प्यार मिलता है और ससुराल में उनका बेटी से भी ज्यादा प्यार और सम्मान मिलता है।

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे बात करते हुए कहा कि वह खुद को बहुत खुश नसीब समझती है कि उनको ऐसा ससुराल मिला है। जो उनको अपने परिवार का हिस्सा समझते हैं और हमेशा यही महसूस करवाते हैं कि वह उनके घर की बेटी है। सोनाक्षी सिन्हा की इन बातों को सुनकर जहीर इकबाल ने मजाक में कहा कि अच्छा हुआ कि ऐसा सच में नहीं हुआ है।

सोनाक्षी सिन्हा हंसते हुए कहती है कि "अरे भावनाओं को समझो। हर बात पर तर्क मत लगाओ और यह तो बस कहने का तरीका होता है।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 7 साल तक डेट करने के बाद में शादी के बंधन में बंधे थे। 2024 में जून में उन्होंने अपने करीबी और परिवार वालों के बीच रजिस्टर्ड मैरिज की थी और फिर ग्रैंड रिसेप्शन भी किया।

अगर हम सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि अब जल्दी ही उनको साउथ की फिल्म 'जटाधारा' में देखा जाने वाला है। इस फिल्म से वह अपना साउथ डेब्यू करने जा रही है और इसका पहला लुक 8 मार्च को महिला दिवस पर रिलीज कर दिया गया था।

More from Filmibeat

Read more about: sonakshi sinha zaheer iqbal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X