नोटबुक स्टार जहीर इकबाल को डेट कर रहीं हैं सोनाक्षी? अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस समय फिल्म दबंग 3 को लेकर बिजी हैं और फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनकी लवलाइफ को लेकर एक खबर आ रही है कि वो नोटबुक से डेब्यू करने वाले अभिनेता जहीर इकबाल को डेट कर रहीं हैं। जी हां काफी समय से इस बात को लेकर अफवाह है लेकिन अब सोनाक्षी सिन्हा ने इस बारे में सारे राज बता दिए हैं। सोनाक्षी सिन्हा से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि कब ? ये कब हुआ है।
मुझे खुद इस बारे में कुछ नहीं पता है। सोनाक्षी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है ये सब झूठ है और ऐसा होगा तो मैं सबसे पहले आपको ही बताउंगी..मैं तो इस बात का इंतजार कर रही हैं।

मैं इंतजार कर रही हूं कि मेरे भी सपनों का राजकुमार आएगा। इस जवाब से इतना तो साफ हो गया कि सोनाक्षी और जहीर के बीच ऐसा कुछ नहीं हैं। लेकिन ये भी सच है दोनो की नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ रहीं है और अक्सर साथ नजर आते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी कलंक के ट्रेलर में दमदार लगीं हैं और उनका रोल देखने के लिए लोग काफी ज्यादा बेचैन हैं। लगातार वो कलंक और दबंग 3 से धमाका करने आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











