'मैंने दबंग के लिए 30 किलो कम किया था, अभी भी ट्रोल करना है तो भाड़ में जाओ'

Recommended Video

Sonakshi Sinha lashes out at trollers on Arbaaz Khan's chat show Pinch | FilmiBeat

हाल ही में एक चैट शो के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने अपने वजन कम करने को लेकर काफी बातें की। सोनाक्षी ने कहा, सलमान के साथ अपनी डेब्यू फिल्म दबंग करते वक्त मैंने अपना वजन 30 किलो तक कम कर लिया था। इसके बावजूद लोग मुझे वजन को लेकर ट्रोल करते रहे। शुरुआत में मुझे बुरा लगता था। लेकिन फिर मैंने ट्रोलर्स की तरफ से ध्यान हटाकर अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरु कर दिया।

बॉलीवुड भले हर किसी को आकर्षित करता है, लेकिन यहां टिके रहने के लिए कलाकार जीतोड़ मेहनत करते हैं। ना सिर्फ अदाकारी पर, बल्कि अपने लुक्स पर भी। सोनाक्षी सिन्हा की बात की जाए तो डेब्यू फिल्म दबंग में इन्हें लोगों ने पसंद तो खूब किया था, लेकिन इनके वजन को लेकर काफी बातें की गईं थीं।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी ने कहा, मैंने अपने वजन को कम करने के लिए बेहिसाब मेहनत की है। लोग अभी इस बारे में आधा भी नहीं जानते हैं। दबंग से मैं और भी मोटी थी, मैं स्वस्थ नहीं थी। लेकिन दबंग के वक्त मैंने 30 किलो कम किया था। लेकिन लोग अभी भी मुझे ट्रोल करते हैं। अभी भी इस बारे में बात करते हैं, तो भाड़ में जाएं, मैं जैसी हूं वैसी ही रहूंगी, आपको देखना है आप देखो, आपको नहीं देखना है तो आप मत देखो।

ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सोनाक्षी ने कहा- मुझे मोटी और जॉबलेस कहने वाले ट्रोलर्स के पास कोई काम नहीं है, तभी तो वह दिन-रात नकरात्मक बातें कहते हैं। मैंने ऐसी ही थोड़ी न अपना नाम असली सोना रख दिया है। मैं बहुत ज्यादा दबंग हूं।

सोशल मीडिया पर बात करते हुए सोनाक्षी ने आगे कहा- मैं सोशल मीडिया कमेंट्स रोज पढ़ती हूं और इसे मैं अपने मनोरंजन की तरह देखती हूं। ट्रोलिंग करने वालों के पास न काम है, न उनकी कोई पहचान है, कोई चेहरा भी नहीं है उनका। कभी-कभी तो यह लोग ऐसे दिखाते हैं कि हमारे काम के बारे में इन लोगों को हमसे ज्यादा जानकारी है। जो कभी किसी फिल्म के सेट पर गए भी नहीं होंगे, लेकिन विशेष टिप्पणी देने में उस्ताद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X