..................... Sonakshi Sinha doesn't resemble Reena Roy, says Mom Poonam Sinha | सोनाक्षी को मैने जन्म दिया है ना कि रीना रॉय ने : पूनम सिन्हा - Hindi Filmibeat

सोनाक्षी को मैने जन्म दिया है ना कि रीना ने : पूनम सिन्हा

जब से बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में कदम रखा है तब से ही सोनाक्षी की तुलना गुजरे जमाने की मशहूर अभिनत्री रीना राय से की जाती रही है, कुछ लोग तो दबी जुबान में गॉसिप भी करने लगे थे अब आप समझ सकते है कि उस गॉसिप में क्या होगा।

भई सबको पता है कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा और रीना रॉय की जोड़ी बेहद हिट थी, इन्होंने एक साथ काफी अच्छी और हिट फिल्में दी है, यही नहीं शत्रुघन सिन्हा और रीना रॉय ने लंबे समय तक डेटिंग भी की थी। यहां तक की लोग तो ये तक भी कहते हैं कि रीना-शत्रु शादी के बाद भी मिलते-जुलेत रहते थे। खैर सच्चाई क्या है ये तो वो ही जाने।

अफसोस ये रिश्ता एक मुक्कमल मकाम तक नहीं पहुंच पाया, रीना ने मोहसिन खान और शत्रु ने पूनम सिन्हा से शादी कर ली। हालाकि ये बात गुजरे जमाने की हो गई है जिसका जिक्र भी अब बेमानी है।

लेकिन अक्सर लोग सोनाक्षी और रीना के लुक्स की बाते करते हैं, कहते है कि रीना-सोनाक्षी एक जैसे लगते हैं, जिससे सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा एकदम झल्ला गई हैं, उन्होंने गुस्साते हुए बोला सोनाक्षी को मैने जन्म दिया है ना कि रीना रॉय ने । वो मेरी बेटी है इसलिए प्लीज लोगों से निवेदन है कि वो सोनाक्षी और रीना की तुलना बंद करें। वो मेरी तरह लगती है ना की रीना की तरह। रीना से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X