सलमान नाराज सोनाक्षी से, दबंग 3 के लिए आएगी नयी हिरोइन!

सलमान खान की फिल्म दबंग से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान के बीच आजकल नाराजगी की खबरें आ रही हैं। लेकिन सोनाक्षी का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। अगर ऐसा कुछ है भी तो उन्होंने कहा कि इस बारे में सलमान खान से पूछा जाए ना कि सोनाक्षी से। लेकिन लोगों का कहना है कि सोनाक्षी ने सलमान खान को उनकी फिल्म किक के लिए मना करके अच्छा नहीं किया और अब दबंग 3 के लिए कोई नयी हिरोइन की तलाश की जाएगी। सलमान खान के पास वैसे भी एक्ट्रेसेस के ऑप्शन कम नहीं हैं और अगर दबंग की हिरोइन बनने के लिए तो करीना भी तैयार हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अरबाज खान की फिल्म किक में काम करने से इंकार कर दिया। हालांकि ये बात सच है कि सोनाक्षी के पास वक्त की कमी थी और वो अपनी बाकी फिल्मों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त थीं। पिछले काफी महीनों से सोनाक्षी व्यस्त हैं। वो आजकल फिल्मों में स्पेशल अपीरियंस भी कर रही हैं जिस वजह से वो काफी बिजी रहती हैं। सोनाक्षी के मना करने के बाद जैकलीन को किक के लिए साइन किया गया। इसके अलावा हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस में करीना ने सलमान से ये कहा कि वो दबंग की हिरोइन बनना चाहती हैं। करीना ने तो सलमान से दबंग 10 की स्क्रिप्ट पर हाथ रखकर कसम खाने को भी कहा।

फिल्हाल तो सलमान ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है जिससे ये अंदाजा लगाया जा सके कि सोनाक्षी से वो नाराज हैं या फिर अगली दबंग में सोनाक्षी की जगह कोई और एक्ट्रेस होगी। लेकिन जहां तक सोनाक्षी की बात है तो उन्होंने ये जरुर कहा है कि अब वो सलमान खान के साथ कब काम करेंगी इस बारे में उन्हें अभी नहीं पता। फिल्हाल इंतजार करिये और देखिये इन खबरों में कितनी सच्चाई है और कितनी अफवाह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X