सोनाक्षी को घर पर मिलता है सबकुछ, सैलरी कहां खर्च करें!
बॉलीवुड में दबंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा की एक बहुत बड़ी मुसीबत है और वो ये है कि उन्हें घर पर ही सबकुछ मिल जाता है ऐसे में उन्हें मिलने वाली सैलरी को खर्च करने की जरुरत ही नहीं पड़ती। सोनाक्षी भी सोचती हैं कि बाकी लोगों की तरह वो भी अपने पैसों को खर्च करें लेकिन सोनाक्षी को ना तो वक्त मिलता है और ना ही उनके ऐसे कोई शौक हैं जिनपर वो पैसे खर्च कर सकें। और तो और वो तो लेट नाइट पार्टीज भी नहीं कर सकतीं अपने दोस्तों के साथ क्योंकि उन्हें घर लेट आना बिल्कुल भी अलाउड नहीं है। ऐसे में आखिर सोनाक्षी करें तो क्या करें। आखिर फिल्मों के लिए मिलने वाली बड़ी रकम को कहां खर्च करें।
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो कुछ भी खर्च नहीं कर पाती हैं क्योंकि उन्हें पहली बात तो वक्त नहीं मिलता क्योंकि वो दिन में तो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहती हैं। दूसरी तरफ रात को जल्दी घर आने के चक्कर में उनके पास दोस्तों के साथ बैठकर इंज्वॉय करने का वक्त भी नहीं मिलता। इस वजह से सोनाक्षी काफी परेशान भी महसूस करती हैं। उनकी पूरी की पूरी सैलरी तो सेविंग्स के नाम पर ही जमा हो रही हैं। क्योंकि घर के लिए भी उन्हें कुछ भी खर्चा नहीं करना पड़ रहा है। ऐसे मे्ं सोनाक्षी सिन्हा का थोड़ा परेशान महसूस करना लाजिमी है।
सोनाक्षी सिन्हा को जिंदगी में वैसे भी सबकुछ बहुत ही आसानी से मिल गया। बॉलीवुड में एंट्री, फिल्मों की सफलता और वो भी सारे कंफर्ट्स के साथ। सोनाक्षी सिन्हा के लिए तो स्ट्रगल शब्द मौजूद ही नहीं करता।


Click it and Unblock the Notifications











