कैटरीना से मेरा कोई मुकाबला नहीं: सोनाक्षी

By Ajay Mohan

Katrina Kaif, Sonakshi Sinha
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा मीडिया में लगातार उनके और उनकी सीनियर अदाकारा कैटरीना कैफ के बीच हुई अनबन और प्रतिद्वंध्दता की खबरें पढ़ कर बोर हो चुकी हैं। सोनाक्षी ने इसलिए अपनी तरफ से पहल करते हुए कहा कि वे कैटरीना कैफ से किसी तरह की कोई तुलना नहीं करवाना चाहतीं। न ही वह इस बात पर यकीन करना चाहती हैं कि कट्रीना उनसे नाराज हैं।

सोनाक्षी ने यह जरूर माना कि उन्होंने हाल की खबरों से पता चला है कि कट्रीना उनसे नाराज हैं। चूंकि कुछ विज्ञापनों में सोनाक्षी ने उनकी जगह ले ली है। लेकिन इस बारे में सोनाक्षी ने साफ कहा है कि मैंने यह सारी खबरें मीडिया को नहीं दी है और न ही मैंने कट्रीना के बारे में कुछ बात कही है। जहां तक बात है सलमान की तो वे हमारे पारिवारिक मित्र रहे हैं और मेरे पापा के साथ सलमान के पापा ने काम किया है। इसलिए हमारा रिश्ता दूसरे तरीके का है।

बहरहाल सोनाक्षी ने कट्रीना को मेसेज किया और सारी बातें सुलझाने की कोशिश की। लेकिन सोनाक्षी बताती हैं कि उन्हें अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि मैं चाहती हूं कि सारी गलतफहमियां दूर हो जायें और हम अच्छे दोस्त की तरह काम करें। मैं अपने सीनियर की इज्जत करती हूं और उम्मीद करती हूं कि वे भी मेरी बातों को समझेंगी।

सोनाक्षी ने यह भी साफ किया है कि चूंकि अब एक ही करियर में हैं तो निश्चित तौर पर लोग हमारी तुलना करेंगे। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम आपस में इस बारे में गलतफहमियां पालें। सोनाक्षी का यह भी कहना है कि हो सकता है उन्होंने अब तक मुझे जवाब इसलिए नहीं दिया क्योंकि वह कहीं व्यस्त होंगी। चूंकि वे एक अच्छी कलाकार हैं। और उनके पास भी कई असाइमेंट हैं, जिन्हें उन्हें पूरा करना होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X