सोना हुआ सस्ता, सोना के दीदार हुए मुश्किल!
हेडलाइन पढ़कर आप भी शॉक्ड हो गये होंगे कि आखिर ये क्या हुआ अभी तक तो सोना काफी सस्ता हो चुका है लेकिन फिर इसके दीदार मुश्किल कैसे हो गये। असल में हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सोना यानी सोनाक्षी सिन्हा की। सोनाक्षी सिन्हा ने आजकल अपने फैन्स और साथ ही बॉलीवुड पार्टीज से किनारा कर लिया है। लोग अपनी-अपनी तरह से सोनाक्षी के इस फैसले की वजह बता रहे हैं। कुछ का कहना है कि सोनाक्षी अपनी इमेज मैनेजमेंट के चलते ऐसा कर रही हैं तो कुछ का कहना है कि वो कुछ ज्यादा ही व्यस्त हैं इसलिए ऐसा कर रही हैं। लेकिन असल वजह क्या है ये तो बता पाना वाकई मुश्किल है।
सोनाक्षी सिन्हा आजकल अपनी फिल्मों जिनमें थुपांकी, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2, रैंबो राजकुमार और बुलैट राजा की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोनाक्षी सिन्हा के कुछ करीबी लोगों का कहना है कि इन सारी फिल्मों की शूटिंग के चलते सोनाक्षी को एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता है और इस वजह से सोनाक्षी सिन्हा आजकल पब्लिक गैदरिंग में नज़र नहीं आती हैं। "सोना कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। थुपाकी, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2, रैंबो राजकुमार और बुलैट राजा की शूटिंग के लिए उन्हें एक जगह से दूसरी जगह आना जाना पडता है। इस वजह से वो अपने परिवार के साथ भी वक्त नहीं बिता पा रही हैं।"
दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा आजकल अपनी इमेज मैनंजमेंट कर रही हैं और इसी वजह से उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली है। सोना के फैन्स और उनके चाहने वाले सोना द्वारा मेंटेन की जा रही इस दूरी से बेहद परेशान हैं क्योंकि जल्द ही सोनाक्षी की दो फिल्मों लुटेरा और वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2 रिलीज होने वाली है ऐसे में सोनाक्षी की ये दूरी लोगों को काफी परेशान कर सकती है। सोनाक्षी के दीदार भले ही मुश्किल हों लेकिन यहां आप देख सकते हैं सोना की आने वाली फिल्मों की एक झलक।


Click it and Unblock the Notifications











