परिवार के खिलाफ मुस्लिम BF जहिर इकबाल से शादी रचा रही है सोनाक्षी, भाई लव बोला- मेरा कोई लेना-देना नही

Sonakshi Sinha Brother Reaction: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शादी की खबरों को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही अभिनेत्री अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हनिया बनने वाली हैं। खबर आ रही है कि अभिनेत्री मुंबई में 23 जून को जहीर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, अभिनेत्री की ओर से इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। इस पर अभिनेत्री के पिता शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया भी आ चुकी है। अब सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने भी शादी की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल के साथ होने वाली शादी के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया है। अब अभिनेत्री के भाई लव सिन्हा ने भी शादी में किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया। हाल ही में, ऐसी खबरें वायरल हुईं कि सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
लव ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह इस समय मुंबई में नहीं हैं और उन्होंने कहा, "इस मामले में मेरी कोई टिप्पणी नहीं है और न मैं इस मामले में किसी भी तरह से शामिल हूं।"
बता दें कि लव सिन्हा से पहले उनके पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी बेटी सोनाक्षी ने उन्हें अभी तक शादी के बारे में अभी तक कुछ नहीं बताया है। इसके साथ ही उन्होंने सोनाक्षी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिससे यह कयास लग रहे हैं कि क्या दिग्गज एक्टर और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न भी इस रिश्ते से खुश नहीं हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने भी 'टाइम्स नाऊ' से बात करते हुए कहा, 'मैं अभी दिल्ली में हूं। चुनाव नतीजों के बाद, मैं यहां आ गया था। मैंने किसी से भी बेटी के प्लान के बारे में कोई बात नहीं की है। तो आपका सवाल यह है कि क्या वह शादी कर रही है? इसका उत्तर यह है कि उसने मुझे इसके बारे में कुछ नहीं बताया है। मैं भी उतना ही जानता हूँ जितना मैं मीडिया में पढ़ता हूं। अगर वो मुझे विश्वास दिलाती है कि शादी कर रही है, तो मैं और मेरी पत्नी उन्हें (सोनाक्षी और जहीर इकबाल) को अपना आशीर्वाद देंगे। हम कामना करते हैं कि वो हमेशा खुश रहें।
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, 'हमें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है। वह कभी भी कोई गलत फैसला नहीं लेंगी। एक अडल्ट होने के नाते उन्हें अपने फैसले खुद लेने का अधिकार है। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि जब भी मेरी बेटी की शादी होगी, मैं बारात के ठीक सामने नाचना चाहूंगा। मेरे करीबी लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मुझे इस कथित शादी के बारे में जानकारी क्यों नहीं है, और मीडिया को इसकी जानकारी है। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि आजकल के बच्चे मां-बाप की सहमति नहीं लेते, बस इन्फॉर्म करते हैं। हम भी इंतजार कर रहे हैं कि कब बताया जाएगा कि शादी कर रहे हैं।'


Click it and Unblock the Notifications



