सलमान की नाराजगी बहुत बुरी है, लेकिन वो सोनाक्षी को माफ कर देंगे!
सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि जिन लोगों को लगता है सलमान खान उनसे नाराज हैं वो लोग सलमान से ही जाकर इस बारे में पूछें। असल में सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों में इतना व्यस्त थीं कि उन्होंने सलमान खान की फिल्म किक में काम करने से इंकार कर दिया। किक फिल्म का निर्देशन अरबाज खान कर रहे हैं और सोनाक्षी को फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल निभाने का ऑफर दिया गया था। सोना के मना करने के बाद फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज को साइन किया गया। सलमान खान के फैन्स का कहना है कि सलमान खान को मना करके सोनाक्षी ने अच्छा नहीं किया।
सलमान खान तो आखिरकार सोनाक्षी को माफ कर ही देंगे लेकिन सलमान की ही वजह से सोनाक्षी बॉलीवुड में आज इस मकाम पर पहुंची हैं ऐसे में सलमान के साथ ही काम करने से मना करना सोनाक्षी का गलत फैसला है। सलमान खान ने सोनाक्षी को अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म दबंग में लीड रोल पर साइन किया था और तभी से सोनाक्षी का बॉलीवुड करियर चल पड़ा। आज सोनाक्षी के हाथों में बड़े बड़े बैनर की फिल्में हैं और हर एक निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता है।


Click it and Unblock the Notifications












