शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा, बोलीं- मेरे पिता नहीं चाहते कि मैं शादी करूं और मेरी मां ने भी

Sonakshi Sinha made a revelation before marriage: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास सुर्खियों में हैं। बता दें कि 37 साल की एक्ट्रेस सोनाक्षी जल्द शादी करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी करेंगी। 19 जून से ही फंक्शन शुरू हो जाएंगे। सोनाक्षी अपने इस खास दिन को लेकर बेहद ही एक्साइटेड हैं। हाल ही में उनका वेडिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। जिसमें शादी की डेट के साथ ही एक ऑडियो भी था जिसमें उनके और जहीर के रिश्ते को लेकर कई बातें कही गई थीं।
वहीं शादी से कुछ दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी के विषय पर बाद करती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी इस वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि मैंने उनसे बात की थी और मेरे पिता नहीं चाहते कि मैं कभी शादी करूं। वहीं बात मेरी मां की करें तो वह कहने लगी हैं कि अभी तो टाइम हो गया है शादी कर लेनी चाहिए।
इसके अलावा सोनाक्षी कहती हैं कि मेरे माता पिता ने साथ दिया है। मैंने स्वतंत्रता से अपना काम किया है। दोनों ने मुझे कभी फोर्स नहीं किया कि मैं शादी करूं। मैं मेरे काम से खुश हूं इंजॉय कर रही हूं।
बीते दिनों सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा का भी इंटरव्यू भी वायरल हुआ था जहां वह कह रहे थे कि वह खुश होंगे अगर बेटी शादी करेगी। वह शादी में भी नाचेंगे, लेकिन आजकल के बच्चे शादी के बारे में पूछते कहां है सिर्फ बताते हैं। आपको बता दें कि कुछ अफवाहें ऐसी भी सामने आ रही हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा बेटी की शादी में शामिल नहीं हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











