'बुलेट राजा' की बंगाली सोनाक्षी से आपको प्यार हो जायेगा...
इससे पहले इस साल की ही औसत फिल्म लुटेरा में भी सोनाक्षी ने एक बंगाली लड़की का रोल निभाया था, फिल्म के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि वह बंगाली कल्चर से प्रेम करती हैं, उन्हें यह किरदार निभाकर खुशी हो रही है, सोनाक्षी ने कहा कि यह रोल इतना प्यारा है कि किसी को भी इस किरदार से प्यार हो जाये।
'लुटेरा' की लड़की साल 1950 की थी लेकिन 'बुलेट राजा' में लड़की आज की बात करती है। फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया है, फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है जिसे कि लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म के हीरो सैफ अली खान है। फिल्म यूपी के माफियाओं की कहानी है। जिसके लिए सैफ-सोनाक्षी काफी मेहनत कर रहे हैं।
जहां फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा टिपिकल बंगाली लड़की की तरह चौड़े बार्डर वाली साड़ी औऱ बालों में गजरा लगाये दिखायी देंगी वहीं दूसरी ओर सैफ अली खान भी फिल्म में काफी स्लीम-ट्रीम में नजर आयेंगे। सैफ ने फिल्म के लिए स्पेशल फिटनेस ट्रीटमेंट लिया है।
कहा जा रहा है कि फिल्म में सोनाक्षी ने बंगाली लोक नृत्य 'झुमुर' पर प्रस्तुति भी दी है। फिल्म में सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, जिमी शेरगिल, विद्युत जामवाल और चंकी पांडे लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक है। पोस्टर पर सोनाक्षी-सैफ बने हैं और लिखा है कि औरतों की रिसपेक्ट करते हैं। फिल्म 29 नवंबर को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications












