सोनाक्षी सिन्हा का टूटता जा रहा है जहीर इकबाल पर से भरोसा, शादी के बाद जी रही हैं इस टेंशन में

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि कपल अपने हंसी मजाक के वीडियो अकसर शेयर करता है। ऐसे में सोनाक्षी को हमेशा यह डर सताता रहता है कि कहीं जहीर उनके साथ कोई मजाक ना कर दें। कई बार ऐसा हो चुका है जब जहीर सोनाक्षी के साथ मजाक कर चुके हैं जिसके बाद से एक्ट्रेस डरी हुई हैं। अब वह अपने ही घर में फूंक-फूंक कर कदम रखती हैं। सोनाक्षी घर में घुसने से पहले मुआयना करती हैं कि सब ठीक तो है।

Sonakshi Sinha

टेंशन से जूझ रही हैं सोनाक्षी

शादी के बाद से सोनाक्षी इसी टेंशन में जीती है कि जहीर पता नहीं कब मजाक कर दें। शादी के बाद से वह 'प्रैंकोफोबीया' से गुजर रही हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह बुरी तरह से डरी हुई नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में सोनाक्षी घर में डर-डर के घुंसती नजर आ रही हैं। उन्हें लगता है कि दाल में कुछ तो काला है। उन्हें गड़बड़ का शक होता है वह पति से पूछती हैं कि तुम क्या कर रहे हो ? जिसके बाद जहीर कहते हैं कि कुछ नहीं तुम बस अंदर आ जाओ। सोनाक्षी को जहीर पर भरोसा नहीं होता है वह बार-बार पूछती हैं जहीर कहते हैं कि भरोसा करो, लेकिन सोनाक्षी को उनपर भरोसा नहीं होता।

सोनाक्षी को होता है जहीर पर शक

सोनाक्षी का शक देख जहीर जोर से हंसने लगते हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखती हैं- 'प्रैंकोफीबिया हो गया यार' बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दोनों की जोड़ी बेस्ट है तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- दोनों पति पत्नी से ज्यादा बहुत अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि दोनों की शादी 3 जून साल 2024 में हुई थी। दोनों की शादी काफी प्राइवेसी में हुई क्योंकि सोनाक्षी को मुस्लिम धर्म में शादी करने की वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा था।

More from Filmibeat

Read more about: sonakshi sinha zaheer iqbal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X